हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की तदर्थ समिति के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार ने कहा है कि कुछ तथाकथित नेताओं का दावा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने महासंघ अध्यक्ष का नाम तय कर लिया है।
ये स्वयंभू नेता मुख्यमंत्री कार्यालय को बदनाम कर रहे हैं। जारी बयान में विनोद कुमार ने पुलिस महानिदेशक से कहा है कि इस गंभीर मामले में तुरंत संज्ञान लें और ऐसा बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
उनका कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहले ही तय कर चुके हैं कि महासंघ चुनाव में सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। तथाकथित नेताओं को बयान महासंघ के संविधान के खिलाफ है और यह कर्मचारियों को बांटने की एक सोची समझी चाल है।