फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन तय होगी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव की तिथि

Mon, 03 Sep 2018 05:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक 9 सितंबर को शिमला में बुलाई गई है। बैठक में महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव के लिए स्थान और तारीख तय की जानी है।

विज्ञापन


बैठक में महासंघ के जिलाध्यक्षों, महासचिवों और विभागीय संघों के अध्यक्षों को बुलाया गया है। माना जा रहा है कि बिलासपुर में चुनाव कराने पर सहमति बन सकती है।

तदर्थ समिति के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार का कहना है कि बैठक में तय किया जाएगा कि चुनाव कहां और कब कराए जाने हैं। महासंघ के ब्लॉकों और जिला स्तर पर बनाए गए सदस्यों और डेलीगेटों के बारे में भी समीक्षा की जानी है। बैठक में कर्मचारियों के लंबित मसलों पर भी चर्चा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय को बदनाम  कर रहे तथाकथित नेता : विनोद

हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की तदर्थ समिति के प्रदेश संयोजक विनोद कुमार ने कहा है कि  कुछ तथाकथित नेताओं का दावा है कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने महासंघ अध्यक्ष का नाम तय कर लिया है।

ये स्वयंभू नेता मुख्यमंत्री कार्यालय को बदनाम कर रहे हैं। जारी बयान में विनोद कुमार ने पुलिस महानिदेशक से कहा है कि इस गंभीर मामले में तुरंत संज्ञान लें और ऐसा बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाए।

उनका कहना है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहले ही तय कर चुके हैं कि महासंघ चुनाव में सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। तथाकथित नेताओं को बयान महासंघ के संविधान के खिलाफ है और यह कर्मचारियों को बांटने की एक सोची समझी चाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें