फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 400 स्कूलों के बच्चे पढ़ेंगे शेयर बाजार का पाठ

Thu, 24 Aug 2017 01:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के विद्यार्थियों को शेयर बाजार की भाषा और उसमें निवेश की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा। प्रदेश के चार जिलों शिमला, कांगड़ा, मंडी और सोलन के 400 स्कूलों में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की ओर से वित्तीय साक्षरता का कोर्स करवाया जाएगा।
विज्ञापन


हर जिले के सौ-सौ स्कूलों में नौवीं से लेकर जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थी इस कोर्स को वैकल्पिक विषय के तौर पर पढ़ा सकेंगे। कोर्स के तहत इस शैक्षणिक सत्र में 25 से 40 पीरियड में इस विषय को पढ़ाया जाएगा।

प्रदेश शिक्षा बोर्ड के साथ मिलकर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज छात्रों की परीक्षा लेगा। अव्वल रहने वाले विद्यार्थी और स्कूली शिक्षक को मेडल और नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


एनएसई ही हिंदी और अंग्रेजी विषय में छात्रों को किताबें उपलब्ध करवाएगा। प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2017-18 में वित्तीय साक्षरता कोर्स को करवाने की मंजूरी दे दी है।

उच्च शिक्षा निदेशालय ने चारों जिलों के उपनिदेशकों को पत्र जारी कर चिन्हित स्कूलों में कोर्स जल्द से जल्द शुरू करवाने के आदेश दिए हैं।

छात्र जान सकेंगे अर्थव्यवस्था के बदलाव
इस नई योजना में शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से जुड़े चैप्टर बच्चों को पढ़ाए जाएंगे। अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों के बाद कॅरिअर के लिहाज से स्कूल के लेवल से ही फाइनेसियल मार्केट से संबंधित पढ़ाई की आवश्यकता को महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में नौवीं कक्षा से ही इस विषय की पढ़ाई शुरू होने से बच्चों को इस लेवल से फाइनेंस मैनेजमेंट का पाठ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें