किक बॉक्सिंग महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश एवं नॉर्थ इंडिया के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने की। इसमें नवंबर में होने वाली वरिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता को लेकर चर्चा की गई। प्रतियोगिता सोलन के कुमारहट्टी में होगी।
इसके सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंथन किया। प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्पर्धा से पहले प्रदेश की किक बॉक्सरों की टीम गठित की जाएगी। इसके जिला जिला स्तर पर ट्रायल होंगे।
इस दौरान प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इसके बाद प्रदेश टीम चुनी जाएगी। राज्य टीम के लिए सिर्फ उन्हीं किक बॉक्सरों का चयन किया जाएगा, जो ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बैठक में महासंघ की जिला सिरमौर कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी से इकबाल मलिक, भूषण कुमार, जितेंद्र शर्मा, अब्बास मलिक, जबकि जिला कार्यकारिणी से जावेद उल्फत, प्रमोद शर्मा, प्रवीण कुमार, संदीप चौहान, विनोज शर्मा, बलदेव शर्मा, अंबिका शर्मा, बीरवाला मौजूद रहीं।