एक अगस्त से पहले काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। उधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक डीएमई की ओर से मंजूरी देने की बात कही गई थी।
प्रदेश विवि से संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए शुक्रवार को पोर्टल नहीं खुल पाया। एडमिशन शेडयूल के मुताबिक तैयारियां पूरी हैं, मगर शुक्रवार को कुलपति के परिसर में उपलब्ध न होने से शेडयूल को मंजूरी नहीं मिली।
इस कारण पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि मंजूरी मिलते ही बीएड कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 15 जुलाई को बीएड की प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि तय की गई है।