फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस के लिए आवेदन को अभी करना होगा इंतजार, ये है वजह

Sat, 09 Jun 2018 11:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के निजी, सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट की मेरिट पर प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को इंतजार करना होगा। सरकार और निदेशक चिकित्सा शिक्षा डीएमई से शुक्रवार देर शाम तक इसकी मंजूरी नहीं मिली थी।

विज्ञापन


इस कारण शुक्रवार को इन कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन को विवि का पोर्टल शुरू नहीं हो पाया। शनिवार और रविवार को छुट्टी होगी। सोमवार को मंजूरी मिलती है तो भी विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा को शेडयूल को पोर्टल पर उपलब्ध करवाने के लिए एक दिन का समय लगेगा।

ऐसे में मंगलवार तक ही प्रवेश और काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन को पोर्टल खुलेगा।नीट में उत्तीर्ण प्रदेश के अभ्यर्थी पोर्टल खुलने और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। वे विवि से रोजाना टेलीफोन पर जानकारी ले रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के छह सरकारी और एक निजी मेडिकल कॉलेज की 750 सीटों, जबकि एक सरकारी और निजी डेंटल कॉलेजों की 340 सीटों के लिए सरकार ने एचपीयू को काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन

बीएड को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया नहीं हुई शुरू

एक अगस्त से पहले काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया को पूरा किया जाना है। उधर, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक डीएमई की ओर से मंजूरी देने की बात कही गई थी।

प्रदेश विवि से संबद्ध निजी और सरकारी कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए शुक्रवार को पोर्टल नहीं खुल पाया। एडमिशन शेडयूल के मुताबिक तैयारियां पूरी हैं, मगर शुक्रवार को कुलपति के परिसर में उपलब्ध न होने से शेडयूल को मंजूरी नहीं मिली।

इस कारण पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि मंजूरी मिलते ही बीएड कोर्स में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 15 जुलाई को बीएड की प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि तय की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें