स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि हिमाचल के समस्त राजकीय व बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी विद्यालयों के मार्च 2020-21 सत्र के लिए नौवीं, दसवीं, 11वीं व 12वीं कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों का पंजीकरण 15 अक्तूबर करवाने को कहा है। परीक्षार्थियों से पंजीकरण शुल्क के रूप में प्रति छात्र 50 रुपये देना होगा। जिन परीक्षार्थियों का पंजीकरण हो चुका है, उन्हें नया पंजीकरण करने की जरूरत नहीं है।
नए परीक्षार्थियों को पंजीकरण करवाने के लिए एप्लीकेशन में अंकित न्यू रजिस्ट्रेशन की ऑप्शन को क्लिक करना होगा। इसके साथ विद्यालय संबंधी अन्य सूचना भी प्रपत्र अनुसार भरकर भेजनी होगी। अंतिम तिथि के बाद किसी भी परीक्षार्थी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। समयबद्ध पंजीकरण न किए जाने की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक की होगी। उन्होंने सभी प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापक व कक्षा के प्रभारी पंजीकृत किए जाने वाले परीक्षार्थियों का नाम, पिता और माता का नाम, जन्म तिथि, लिंग तथा श्रेणी इत्यादि सही दर्ज करना सुनिश्चित करें।