शिक्षा विभाग ने बोर्ड कक्षाओं में दाखिला लेने की तिथि बढ़ा दी है। शिक्षा विभाग ने दाखिला तिथि में 20 दिन की बढ़ोतरी कर अंतिम दाखिला तिथि 31 मई कर दी है। अब विद्यार्थी 10वीं और 12वीं कक्षा में 31 मई तक दाखिला ले सकते हैं।
दाखिला तिथि बढ़ाने की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के वार्षिक परिणामों के घोषित होने में देरी के कारण कई मेधावी विद्यार्थी अपने अगली कक्षाओं में दाखिला नहीं ले पाए हैं।
इस वर्ष सीबीएसई, एसओएस सहित अन्य कई बोर्डों ने अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम देरी से घोषित किए हैं। ऐसे में दाखिला तिथि को बढ़ाना पड़ा। पहले 10वीं और 12वीं कक्षा में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई थी, लेकिन अब शिक्षा विभाग ने उसे बदलकर 31 मई कर दी है।
वहीं, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा की दाखिला तिथि 10 मई से बढ़ाकर 31 मई तक कर दी है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, अब वह विद्यार्थी दाखिला सकेंगे।