हिमाचल प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 1018 टीजीटी को रिक्त पदों पर नियुक्तियां दे दी हैं। ये पद टीजीटी नान-मेडिकल, मेडिकल और कला के भरे गए हैं। बैचवाइज कुल 340 पदों को भरा गया है। इन टीजीटी पदों में कला के 489 पदों को हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भरा गया हैं।