फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षा बोर्ड नहीं लेगा 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

Sat, 16 May 2020 05:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं के नियमित विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं नहीं लेगा। इन कक्षाओं के छात्रों को अर्द्धवार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर ही प्रैक्टिकल परीक्षाओं में अंक दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार कोविड-19 के चलते जिला किन्नौर और चंबा जिला के भरमौर व पांगी उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में अभी तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं नहीं हुई थीं। अब एचपी बोर्ड जून माह में 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रही है। इसके चलते प्रैक्टिकल परीक्षाओं के अंक इस रिजल्ट में बाधक न बनें, इसके लिए बोर्ड ने दसवीं और 12वीं के शेष बची प्रैक्टिकल परीक्षाओं को न लेने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षा से संबंधित प्रायोगिक कार्य प्रयोगशाला के सीमित स्थान पर होते हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों की एक-दूसरे से शारीरिक दूरी सुनिश्चित कर पाना संभव नहीं है। इन अभूतपूर्व स्थितियों एवं परीक्षार्थियों के हित को देखते हुए जिला किन्नौर और चंबा जिला के भरमौर व पांगी उपमंडल के तहत आने विद्यालयों की 10वीं और 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को करवाना पाना संभव नहीं है। उन्होंने विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे इन कक्षाओं के नियमित परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल विषयों के प्रैक्टिकल अंक परीक्षार्थियों की अर्द्धवार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षाओं में संबंधित विषय में प्राप्त अंकों के अनुसार आवंटित करें। कहा कि इन अंकों को बोर्ड की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से 22 मई से पहले उपलब्ध करवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें