हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस (राज्य मुक्त विद्यालय) की मैट्रिक और जमा दो परीक्षा का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण परिणाम घोषित कर दिया है।
जिन अभ्यर्थियों ने पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण को आवेदन करते समय अपने मूल प्रमाणपत्र नहीं जमा करवाए हैं, उन्हें 20 दिसंबर तक मूल प्रमाणपत्र जमा करवाने के आदेश दिए हैं।
निर्धारित अवधि तक मूल प्रमाणपत्र न मिलने पर उनका परिणाम रद्द समझा जाएगा। उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव अश्वनी राज शाह ने बताया कि एसओएस मैट्रिक और जमा दो परीक्षाओं की पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है।