फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने सालाना परीक्षाओं को भेजे प्रश्नपत्र, तैयारियां पूरी

Fri, 23 Feb 2018 01:23 PM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च-2018 की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर प्रश्नपत्र भेजना शुरू कर दिए हैं। इसके लिए बोर्ड ने प्रदेश भर में करीब 250 ड्रॉपिंग सेंटर स्थापित किए हैं।

विज्ञापन


यहां वार्षिक परीक्षाओं की सामग्री रखी जाएगी, जबकि परीक्षा से पूर्व उक्त सामग्री को परीक्षा केंद्र में पहुंचाया जाएगा। वार्षिक परीक्षाओं को लेकर बोर्ड ने लगभग तैयारियां पूरी कर ली हैं।

इसके चलते प्रश्नपत्रों की छपाई का काम पूरा करके इन्हें ड्रॉपिंग सेंटरों में भेजा जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के लिए अध्यापकों की ड्यूटियां भी लगवाई जा रही हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के दूरदराज के इलाकों में प्रश्नपत्र पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद ली जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश सरकार हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाने की मांग रखी है।

ड्यूटी चार्ट हो रहा तैयार
स्कूल शिक्षा बोर्ड वार्षिक परीक्षाओं के संचालन के लिए अध्यापकों का ड्यूटी चार्ट तैयार कर रहा है। इसके तहत अध्यापकों की वरिष्ठता के आधार पर परीक्षा केंद्रों और नकल रोकने के लिए उड़नदस्तों में ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। परीक्षा संचालन के लिए करीब 10 हजार कर्मचारियों का स्टाफ लगता है।

बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र ड्रॉपिंग सेंटर में भेजना शुरू कर दिए हैं। परीक्षाएं शुरू होने से पूर्व प्रश्नपत्र ड्रॉपिंग सेंटर में पहुंचाए जाएंगे। - डॉ हरीश गज्जू; सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें