हिमाचल ड्राफ्ट्समैन एसोसिएशन की बैठक धर्मशाला में प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन सिंह पठानिया की अध्यक्षता में हुई। एसोसिएशन ने सरकार से पंजाब की तर्ज पर एक जनवरी 2017 से संशोधित वेतनमान लागू करने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि संशोधित वेतनमान लागू न होने के कारण विभिन्न विभागों में कार्यरत ड्राफ्ट्समैन और हेड ड्राफ्ट्समैन को वर्ष 2012 से एक समान वेतनमान पर कार्य करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर वे अभी तक प्रदेश के सभी सांसदों, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल को पत्राचार कर पूरा करने के बारे में लिख चुके हैं, लेकिन ड्राफ्ट्समैन के हक में सुनवाई नहीं की गई है। उन्होंने फिर से सरकार से इस मांग को पूरा करने की गुहार लगाई।
इस मौके पर सतीश कुमार, मनवीर सिंह, कुलदीप धीमान, चमन सिंह, सुरेश कपूर, पवन कुमार, कुलदीप कुमार, विकास कपूर, सुशील कुमार, शिवानी, अनिता, सुमंगला देवी आदि मौजूद रहीं।