फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल का जीत से आगाज, इस खिलाड़ी ने जड़ा शतक

Tue, 06 Feb 2018 09:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल ने अमित कुमार की शतकीय पारी की बदौलत विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में त्रिपुरा की टीम को हरा दिया। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में ग्रुप-बी के एक दिवसीय रणजी मैचों का मुकाबला खेला गया। 

विज्ञापन


त्रिपुरा पर जीत से हिमाचल को चार अंक मिले हैं। पहले बल्लेबाजी त्रिपुरा की टीम ने की और निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 229 रन बनाए। मेहमान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज बीबी घोष और यूयू बोस अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 

यशपाल सिंह ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 113 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा आरए दे ने 47 और गुरिंद्र सिंह ने 28 रन टीम के लिए जोड़े। हिमाचल से पीपी जसवाल, वीके गलेटिया और आरआर धवन ने तीन-तीन विकेट चटकाए। 
विज्ञापन


जवाब में हिमाचल टीम ने 45.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 230 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। हिमाचल से अमित कुमार के शतकीय प्रहार ने विपक्षी खिलाड़ियों के हौसले पस्त कर दिए। उन्होंने 101 रन की शानदार पारी खेली। 

इसके अलावा सुमित वर्मा ने 55 निखिल गांगटा ने 40 रन टीम के लिए जोड़े। त्रिपुरा से सौरभ दास ने दो, एमबी मुरा सिंह और गुरिंद्र सिंह ने एक-एक विकेट चटकाया।

रैना और गंभीर के न आने से दर्शक मायूस 

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मैच में सुरेश रैना, गौतम गंभीर और ईशांत शर्मा जैसे दिग्गजों के न आने से प्रशंसकों को निराशा हाथ लगी। उत्तर प्रदेश की टीम से सुरेश रैना के बिलासपुर आने का शेड्यूल था।

बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्रचार-प्रसार भी किया गया था। इसे देखते हुए पहले मैच में काफी संख्या में दर्शक मैदान में पहुुुंचे, लेकिन सुरेश रैना के न आने से दर्शकों को मायूसी ही हाथ लगी।इसके अलावा एसोसिएशन की ओर से दर्शकों के लिए मनोरंजन के लिए डीजे का भी प्रबंध किया गया था। स्कोर बताने के लिए एंकर भी रखा गया था। 
विज्ञापन

यहां महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के मध्य खेला गया मैच

उपमंडल नादौन के अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर में विजय हरारे रणजी ट्रॉफी का पहला मैच सोमवार को महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के मध्य खेला गया। महाराष्ट्र की टीम ने आठ विकेट से जीत हासिल की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। इसमें अभिमन्यु ने 103, विवेक ने 31, अनुश्तुप ने 20 और श्रीवत्स गोस्वामी ने 18 रन का योगदान दिया। कप्तान मनोज तिवारी 107 रन बनाकर नाबाद रहे। 

महाराष्ट्र से गेंदबाजी अनुपम ने दो, प्रदीप ने एक, श्रीकांत ने दो, एसएम काजी ने एक और सत्यजीत ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र की टीम ने 45.5 ओवर में दो विकेट खोकर जीत दर्ज की।

इसमें राहुल त्रिपाठी ने नाबाद 125, रितुराज ने 77, विजय ने 24, अनिकीत ने 22 और नौशद ने नाबाद 39 रन का योगदान दिया। बंगाल की ओर से अशोक डिंडा और श्यान घोष ने एक एक विकेट हासिल किए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव अनिल भटिया का कहना है कि बुधवार को केरल और बंगाल क बीच मैच खेला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें