जानकारी के अनुसार सीयू की पीजी अध्ययन कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा पर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि सितंबर माह तक परीक्षा करने की बात कही गई है और नए सिलेबस को अक्तूबर माह से शुरू करने की योजना है।
ऐसे में पीजी अध्ययन कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा होगी या नहीं इस पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पीजी अध्ययन कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा को स्थगित किया गया है। पहले यह परीक्षा 26 जुलाई को होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते इसे आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। - डॉ. संजीव शर्मा, परीक्षा नियंत्रक, सीयूएचपी।