हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ली गई डीएलएड-2020 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 19 जुलाई को प्रदेश में 140 परीक्षा केंद्रों में हुई इस परीक्षा के लिए 21,235 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से कुल 18,624 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। वहीं 7,615 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि अंतिम उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।