राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंढोल में एनएसएस के राज्य स्तरीय शिविर के समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। स्वयंसेवियों ने शिमला की नाटी, सिरमौरी नृत्य और मंडी की लुड्डी की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी।
इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। समापन समारोह में हिमाचल प्रशासनिक प्राधिकरण के सेवानिवृत्त वाइस चेयरमैन नरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर एनएसएस के लाइजन ऑफिसर एचएल शर्मा भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि परिश्रम से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। मंढोल स्कूल के छात्र अक्षय और मोनिका का चयन भी प्री-आरडी कैंप के लिए हुआ है। उत्कृष्ट कार्य करने पर स्टेट कोआर्डिनेटर दलीप ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों ने कुलदीप जस्टा तथा रजनी माजटा का कैंप के बेहतर आयोजन के लिए
आभार जताया। स्कूल प्राचार्य रच्छपाल ब्रागटा ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का कैंप में आने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि कैंप का सफल आयोजन में स्कूल स्टाफ और शिक्षकों के सहयोग से संभव हो पाया है।
सात दिवसीय एनएसएस शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर के दौरान स्कूल के स्वयंसेवियों ने गांवों के रास्तों और पेयजल स्रोतों को साफ किया तथा लोगों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया।