फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डर पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण का शेडयूल जारी

Wed, 02 Aug 2017 05:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कारागार विभाग में वार्डर पुरुष के 39 पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण की तिथियों का एलान कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिला कारागार धर्मशाला के अधीक्षक एसके ठाकुर ने बताया कि धर्मशाला के पुलिस मैदान में 17 अगस्त को ऊना जिला के अभ्यर्थियों, 18 अगस्त को जिला कांगड़ा के उम्मीदवारों और 19 अगस्त को जिला चंबा के अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर और प्रवेश पत्र उनके बताए पते पर भेज दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों को किन्हीं कारणों से समय पर रोल नंबर और प्रवेेश पत्र नहीं मिलते हैं, वे कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग की वेबसाइट admis.hp.nic.in/hpprisons से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पात्र अभ्यर्थी अपने सभी वांछित प्रमाण पत्रों ओर दस्तावेजों की सत्यापित प्रति भी साथ लाएं। ठाकुर ने बताया कि अस्वीकृत आवेदनों की सूची विभाग की वेबसाइट पर डाल दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें