फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में तीन इंजीनियरिंग कोर्सों को मिली हरी झंडी, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 16 May 2019 10:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में बीटेक के तीन नए कोर्सों को हरी झंडी मिल गई है। सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग कोर्स को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मान्यता मिल गई है। मान्यता मिल जाने के बाद अब संस्थान में इन तीन कोर्स के साथ बीटेक आईटी और बीटेक कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग भी होगी। ऐसे में इस सत्र से पांच कोर्सों में दाखिला होगा। 

विज्ञापन


इन पांच डिग्री कोर्स में प्रवेश के लिए संस्थान ने ऑनलाइन आवेदन करने को 27 मई अंतिम तिथि तय की है। विवि के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से सभी कोर्सों में प्रवेश को ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। प्रवेश परीक्षा नौ जून को एचपीयू, धर्मशाला, मंडी, हमीरपुर, चंडीगढ़ और दिल्ली के नोयडा स्थित विवि के केंद्र में होगी।

इन कोर्स में प्रवेश के लिए जमा दो की परीक्षा गणित और भौतिक विज्ञान विषय में 50 फीसदी अंकों के साथ पास पात्रता शर्त रखी गई है। हर कोर्स की 60-60 सीटों को प्रवेश परीक्षा की मेरिट और साक्षात्कार के आधार पर भरी जाएगी। यूआईआईटी के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने कहा कि तीन नए शुरू किए जा रहे तीन बीटेक कोर्सों को एआईसीटीई से मान्यता मिल चुकी है। अ
विज्ञापन


ब इन तीन और पहले से चल रहे दो कोर्सों के लिए इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय के एडमिशन पोर्टल //http://admissions.hpushimla.in और संस्थान की वेबसाइटwww.uiit.ac.in  में दिए गए लिंक के माध्यम से भी एडमिशन पोर्टल में अपना लागइन आईडी बनाकर आवेदन कर सकते हैं। एडमिशन पोर्टल और संस्थान की वेबसाइट पर कोर्स की फीस, आवेदन की प्रक्रिया सहित हर जानकारी प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध करवाई गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें