फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज हॉस्टल में 200 विद्यार्थियों की क्षमता, शिक्षा ले रहे 800 छात्र

Fri, 13 Sep 2019 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बड़ू हमीरपुर में रैंगिंग के बाद कई खामियां सामने आनी शुरू हो गई हैं। जिस पॉलिटेक्नीक कॉलेज में सीनियर छात्र ने जूनियर की रैंगिंग ली है, उस संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को हॉस्टल की सुविधा नहीं है। हमीरपुर बहुतकनीकी कॉलेज में सभी विभागों में कुल 800 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां हॉस्टल की क्षमता महज 200 विद्यार्थियों की है। इसमें 100 छात्र और 100 छात्राएं रहती हैं।

विज्ञापन


शेष विद्यार्थी निजी किराये के भवनों और पेइंग गेस्ट भवनों में रहते हैं। हैरानी की बात है कि संस्थान के लैंडलाइन दूरभाष नंबर पर कोई जवाब तक नहीं देता। कॉलेज प्रबंधन से इस बारे में पूछा जाता है तो रटा-रटाया जवाब मिलता है कि लैंडलाइन फोन खराब है। कॉलेज में रैंगिंग प्रकरण के बाद भी लैंडलाइन फोन खराब पड़ा है। अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उनका कॉलेज में बच्चों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन

गत दिवस बहु तकनीकी कॉलेज में पढ़ने वाले सीनियर छात्र ने जूनियर छात्र की रैंगिंग ली थी। हालांकि, यह प्रकरण निजी पीजी भवन का है, लेकिन अभिभावकों की ओर से कॉलेज प्रबंधन को शिकायत करने के बाद मामले में एफआईआर और आरोपी को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया है। कॉलेज में अव्यवस्थाओं ने छात्रों की बेहतर सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल दी है। 

उधर, बहुतकनीकी कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश शर्मा ने कहा कि कॉलेज का लैंडलाइन फोन दो दिन से खराब है, जिसकी शिकायत बीएसएनएल में की गई है। कॉलेज में करीब 800 छात्र-छात्राएं हैं, जबकि कन्या और बाल छात्रावास में केवल 100-100 की क्षमता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें