फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी कला समेत चार पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाएं स्थगित, आयोग ने लिया फैसला

Mon, 27 Jul 2020 07:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने अब टीजीटी कला समेत चार पोस्ट की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल स्थगित कर दिया है। इससे पूर्व आयोग 11 विभिन्न पोस्ट कोड की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल रद्द कर चुका है। प्रदेश सरकार ने कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए आयोग को भर्ती परीक्षाओं के आयोजन की अनुमति नहीं दी है। सोमवार को जारी आदेशों के तहत पोस्ट कोड 771 तकनीशियन इलेक्ट्रिकल की आठ अगस्त को प्रस्तावित परीक्षा नहीं होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा पोस्ट कोड 768 सिविल डिफेंस इंस्ट्रक्टर की 8 अगस्त को, पोस्ट कोड 795 टीजीटी कला और पोस्ट कोड 747 स्टाफ नर्स की लिखित परीक्षा नौ अगस्त को होनी थी। लेकिन अब ये परीक्षाएं आगामी आदेशों तक नहीं होंगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि टीजीटी कला समेत चार पोस्ट कोर्ड की भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल सोमवार को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें