वन्य प्राणी वृत्त धर्मशाला ने वनरक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। अरण्यपाल धर्मशाला प्रदीप ठाकुर ने कहा कि 13 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। चयनित उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों का मूल्याकंन 27 जुलाई को प्रात: 10 बजे अरण्यपाल वन्य प्राणी वृत्त कार्यालय धर्मशाला में किया जाएगा। इस बारे सभी चयनित उम्मीदवारों को डाक के माध्यम से सूचित कर दिया गया है। उम्मीदवारों को उनके मोबाइल नंबरों पर भी सूचित किया जा रहा है।