फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निफ्ट में प्रवेश के लिए 14 फरवरी को होगी परीक्षा, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 14 Jan 2021 10:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट 14 फरवरी को होगा। अभ्यर्थी 21 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 25 जनवरी तक आवेदनों को एडिट और अपडेट कर सकेंगे। निफ्ट संस्थान ने सत्र 2021 में प्रवेश के लिए एडमिशन कैलेंडर जारी किया है। इसे जिला प्रशासन कांगड़ा और संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। प्रवेश कैलेंडर के अनुसार रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 21 जनवरी है। आवेदनों को एडिट और अपडेट करने के लिए संस्थान 25 जनवरी तक विंडो खुली रखेगा। 28 जनवरी तक अभ्यर्थी फीस जमा करवा सकेंगे। 

विज्ञापन


संस्थान की वेबसाइट में एक फरवरी को एडमिट कार्ड अपलोड किए जाएंगे। 14 फरवरी को यूजी और पीजी कक्षाओं के लिए लिखित परीक्षा होगी। 17 से 20 फरवरी तक अभ्यर्थी लिखित परीक्षा से संबंधित आपत्तियां और सुझाव दे सकेंगे। फरवरी-मार्च में लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू के बाद मई-जून में अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। मई-जून के अंतिम दिनों में अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 

इन विषयों की होगी पढ़ाई
एडमिशन कैलेंडर के अनुसार फैशन डिजाइनिंग, टेक्सटाइल डिजाइन, लेदर डिजाइन, किंटवेयर डिजाइन, एसेसरी डिजाइन और फैशन कम्युनिकेशन के अलावा परिधान उत्पादन और दो वर्षीय कार्यक्रमों में मास्टर ऑफ डिजाइन, मास्टर ऑफ फैशन, मैनेजमेंट, मॉस्टर ऑफ फैशन टेक्नालॉजी में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें