फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा को लेकर विद्यार्थी परेशानी में फंस गए है, जानिए वजह

Tue, 13 Mar 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षा को लेकर विद्यार्थी परेशानी में फंस गए हैं। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 19 मार्च को दसवीं की गणित की रेगुलर और कंपार्टमेंट की परीक्षा होनी है। 

विज्ञापन


इसी दिन जिन छात्रों की दसवीं में गणित विषय में कंपार्टमेंट है। दोपहर बाद के सत्र में उनकी जमा एक की बायोलॉजी, राजनीति शास्त्र और बिजनेस स्टडीज की परीक्षा भी होनी तय है। ऐसे में कंपार्टमेंट वाले छात्रों को एक दिन में दो परीक्षाएं देनी होंगी। इससे परीक्षार्थी परेशान है। 

छात्रों ने स्कूल शिक्षा बोर्ड से परीक्षाओं की तिथि में बदलाव करने की मांग की है। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू में ही आठ छात्र छात्राएं हैं, जिनकी सुबह कंपार्टमेंट की गणित की परीक्षा है। वहीं दोपहर बाद बायोलॉजी, बिजनेस स्टडीज और राजनीति शास्त्र जैसे मुख्य विषयों की परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें