फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए क्रेजी दिखे युवा

Mon, 27 Jun 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
मंडी के वल्‍लभ कॉलेज में केंद्रीय विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर लौटतीं छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय से पीजी कोर्स करने के लिए 3510 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। रविवार को ली गई प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश और बाहरी राज्यों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। एंट्रेंस टेस्ट के लिए 4195 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। 685 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन


हिमाचल और बाहरी राज्यों में बनाए गए 16 परीक्षा केंद्रों में सुबह दस से एक बजे तक परीक्षा हुई। अभ्यर्थी सुबह ही सेंटरों के बाहर पहुंच गए थे। बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए सीयू ने दिल्ली, चंडीगढ़, वाराणसी, भुवनेश्वर और सिलीगुड़ी में परीक्षा केंद्र बनाए थे। सीयू के सूत्रों के मुताबिक  विश्वविद्यालय में पीजी स्तर पर कुल 17 विषयों की 570 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा ली गई है।

एमबीए की 90 सीटों के लिए सबसे ज्यादा 2022 आवेदन आए थे। एमएससी फिजिक्स की 30 सीटों के लिए 993, एमएससी इन्वायरनमेंटल साइंस की 30 सीटों को 517 आवेदन मिले थे। अन्य कोर्सों की 30 सीटों पर एमए इंग्लिश 210, एमए संस्कृत 76, एमए जर्नलिज्म एंड क्रिएटिव राइटिंग 101 और एमए न्यू मीडिया 102 आवेदन पहुंचे थे।
विज्ञापन


एमए एजूकेशन की तीस सीटों को सबसे कम 29 आवेदन मिले। यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में बीएससी फिजिक्स ऑनर्स, बीए संस्कृत, बीवोक मॉस कम्यूनिकेशन, फाइनांस सहित सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा हुई। इन कोर्सों में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जा रहा हैं। सीयू ने एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की विवि की वेबसाइट www.cuhimachal.ac.in पर अपलोड कर दी है।

यहां इतने अभ्यर्थी पहुंचे परीक्षा देने
एंट्रेंस टेस्ट में सबसे ज्यादा शाहपुर केंद्र से 552 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। मंडी में 488, सोलन में 181, रामपुर में 20, धर्मशाला में 506, कांगड़ा में 358, रैत में 359, हाइट शाहपुर में 418, डिग्री कॉलेज शाहपुर में 170, न्यू इरा स्कूल शाहपुर में 96, भुवनेश्वर में 10, वाराणसी में 35, गुवाहाटी में 21, सिलिगुड़ी में 9 और दिल्ली केंद्र से 144 ने परीक्षा दी।

एंट्रेंस टेस्ट की आंसर-की विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 21 जुलाई को विश्वविद्यालय की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की पहली मेरिट लिस्ट लगाई जाएगी। -डा. संजीव शर्मा, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें