हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए वीरवार को पहले राउंड की काउंसलिंग करवाई। इसमें भाग लेने के लिए विद्याथियों की भारी भीड़ उमड़ी। पहले राउंड में जेईई की मेरिट के आधार पर काउंसलिंग हुई।
जेईई मेन्स की मेरिट के आधार पर प्रदेश के चारों सरकारी महाविद्यालयों के लिए रिजर्व और सामान्य कैटेगरी की सीटों के लिए हुई काउंसलिंग में इन कॉलेजों की सारी सीटें फुल हो गई हैं।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से अभी तक 144 सीटें भरी हैं। इनमें मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन और टैक्सटाइल इंजीनियरिंग की सीटें शामिल हैं।
टैक्सटाइल इंजीनियरिंग की सीटें खाली
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, हमीरपुर।
हालांकि, अभी तक टैक्सटाइल इंजीनियरिंग की सीटें खाली ही हैं, जबकि अन्य विभागों की सीटें भर गई हैं। वीरवार देर शाम तक जेईई मेन्स के आधार पर सामान्य वर्ग की भी सभी सीटें भर गईं। हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर के अधीन प्रदेश भर में 17
इंजीनियरिंग महाविद्यालय चल रहे हैं। इन सभी महाविद्यालयों में जेईई मेन्स और एचपीसीईटी की मेरिट के आधार पर 50-50 फीसदी सीटें भरी जाएंगी। एचपीसीईटी की मेरिट के आधार पर आरक्षित वर्ग के लिए काउंसलिंग 11 जुलाई से शुरू होगी।
सरकारी महाविद्यालयों में रिजर्व कैटेगरी की सारी सीटें फुल हो गई हैं। हालांकि, अभी तक टैक्सटाइल इंजीनियरिंग की सीटें खाली हैं। वीरवार को देर शाम तक सामान्य वर्ग के लिए काउंसलिंग कर सीटें भर दी गई हैं। अभी तक एचपीसीईटी के आधार पर काउंसलिंग शुरू होनी है। - डा. एनएन शर्मा, डीन एकेडमिक, हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी