हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने एलडीआर क्लर्क की छंटनी परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है। आयोग 14 अक्तूबर को शिमला और हमीरपुर दो परीक्षा केंद्रों पर दो से चार बजे तक परीक्षा करवाएगा।
पात्र अभ्यर्थियों को डाक की ओर से अनुक्रमांक भेजे जा चुके हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को डाक से भेजे गए अनुक्रमांक निर्धारित तिथि से पहले प्राप्त नहीं होते हैं।
वह आयोग की वेबसाइट चेक कर आवंटित परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय पर अपना एक नवीनतम पासपोर्ट साइज का फोटो और फोटो पहचान प्रमाण पत्र सहित संबंधित परीक्षा केंद्र में उपस्थित हो सकता है।