राज्य सरकार ने बुधवार को आठ एचपीपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। राज्य के मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। आशीष शर्मा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तीसरी आईआरबी पंडोह, बलवीर सिंह पुलिस उप अधीक्षक एसवी एवं एसीबी धर्मशाला, तरनजीत सिंह पुलिस उप अधीक्षक एसवी एंड एसीबी नाहन, दुष्यंत सरपाल पुलिस उप अधीक्षक पहली एचपीएपी जुंगा, भीषम ठाकुर एसडीपीओ राजगढ़, प्रियंका गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कुल्लू, राजीव कुमार-5 पुलिस उप अधीक्षक तीसरी आईआरबी पंडोह मंडी और चंद्रशेखर को पुलिस उप अधीक्षक एसवी एंड एसीबी बिलासपुर लगाया है।