हिमाचल शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष तक दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। छात्र 31 अक्तूबर तक प्रवेश ले सकेंगे। विभाग के इस फैसले से सबसे अधिक नीट की परीक्षा क्वालीफाई नहीं कर सके उन विद्यार्थियों को राहत मिली है, जिन्होंने निर्धारित समय सीमा में यूजी में प्रवेश नहीं लिया था।