फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड के बाद अब टेट के लिए बढ़ाई आवेदन की तिथि

Fri, 10 Jul 2020 10:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 12 जुलाई तक टेट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि छह जुलाई और बाद में 10 जुलाई रखी गई थी, लेकिन अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए बोर्ड प्रबंधन ने आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन से बोर्ड की वेबसाइट ठप्प चल रही थी, जिसके चलते प्रदेशभर के अभ्यर्थी अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

विज्ञापन


कुछ अभ्यार्थियों ने आवेदन के लिए पंजीकरण करवा लिया है, लेकिन कुछ अभ्यर्थियों के फोटो व फीस जमा नहीं हो पाई है, जिसके चलते उनका आवेदन अधूरा था। वहीं इस संबंध में बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि अभ्यर्थियों की दिक्कत और मांग को देखते हुए बोर्ड ने 12 जुलाई तक टेट के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अब 12 जुलाई तक टेट के लिए आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें