फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी स्टूडेंट्स के लिए UGC की पहल, यहां मिलेगा स्टडी मैटीरियल

Tue, 28 Mar 2017 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे स्टूडेंट्स के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने एक बड़ी पहल की है। ई-पीजी पाठशाला नाम से यूजीसी की ओर से शुरू किए गए शिक्षा पोर्टल का लिंक सभी विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइट पर अनिवार्य तौर पर दर्शाने के आदेश दिए गए हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों में पीजी स्तर पर पढ़ाए जाने वाले विषयों के कोर्स मैटीरियल छात्र एक ही क्लिक पर प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन


इसके लिए पोर्टल पर 57 विषयों के कोर्स मैटीरियल उपलब्ध करवाए गए हैं। सूचना तकनीक के बढ़ते प्रयोग से किसी भी प्रकार की जानकारी तक पहुंच और उसके आदान प्रदान का रास्ता इससे काफी आसान हो जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नेशनल मिशन ऑन एजूकेशन थ्रू इन्फार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेेक्नोलॉजी के तहत यूजीसी ने पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए ई पीजी पाठशाला नाम से शैक्षिक पोर्टल शुरू किया है।

इसका उपयोग कर विभिन्न विषयों के छात्र आसानी से कहीं भी अपने विषय से जुड़ी हुई पाठ्य सामग्री तक अपनी पहुंच बना सकते हैं। यूजीसी ने पोर्टल में 57 विषयों के ई कंटेंट और पढ़ाए जाने वाले प्रश्न पत्रों को भी अपलोड किया है। पीजी के 57 विषयों के लिए दस हजार से अधिक माड्यूल्स बनाए गए हैं।
विज्ञापन


यूजीसी के सचिव प्रो. (डॉ.) जसपाल एस संधू ने बताया है कि epgp.inflipnet.ac.in पर स्टूडेंट्स ओपन एक्सेस कर इस तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं। सचिव ने सभी विश्वविद्यालयों के उपकुलपतियों को आदेश जारी कर शिक्षा पोर्टल के लिंक को अनिवार्य तौर अपनी-अपनी वेबसाइट पर दर्शाने के लिए आदेश जारी किए हैं। सचिव ने कहा है अधिक से अधिक स्टूडेंट्स इस तकनीक का प्रयोग करें, विश्वविद्यालय प्रबंधन इसका भी विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें