देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए चल रही शिक्षकों की भर्ती का परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट से अपने-अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
केंद्र सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा संचालित नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने शिक्षकों के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन नौ अक्तूबर तक लिए हैं। प्राचार्यों और सहायक आयुक्तों की लिखित परीक्षा चार दिसंबर को होगी।
इसके अलावा पीजीटी, टीजीटी, टीजीटी तृतीय भाषा, विविध श्रेणी की लिखित परीक्षा 11 दिसंबर को होगी। लिखित परीक्षा के लिए देशभर के 42 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में सिर्फ एकमात्र परीक्षा केंद्र शिमला में स्थापित किया गया है। उधर, नवोदय विद्यालय समिति के क्षेत्रीय अधिकारी चंडीगढ़ मनोज कुमार ने कहा कि अभ्यर्थी साइट से अपने-अपने एडमिट कार्ड डॉउनलोड कर सकते हैं।
2072 पदों के लिए होगी लिखित परीक्षा
वर्ममान समय में देश में 591 जवाहर नवोदय विद्यालय चल रहे हैं। इन स्कूलों में 2072 शिक्षकों के पद के लिए लिखित परीक्षा होगी। इसमें पीजीटी के 880, टीजीटी के 660, टीजीटी तृतीय भाषा के 235, विविध श्रेणी के 255, प्राचार्य के 40 और सहायक आयुक्त के दो पद भरे जा रहे हैं।