हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए सत्र में एमसीए और एमटेक में प्रवेश के लिए आवेदन करने वालों को 11 नवंबर तक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने का समय दिया है। यूनिवर्सिटी के डीएस प्रो. अरविंद कालिया की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि एडमिशन पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज अपलोड करने के साथ ही कंप्यूटर साइंस विभाग में डाक्यूमेंट्स की हार्ड कॉपी भी 11 नवंबर तक जमा करवानी होगी।
अपलोड किए जाने वाले डाक्यूमेंट्स में दसवीं का प्रमाणपत्र, जमा दो की अंक तालिका, स्नातक डिग्री की डीएमसी, बोनाफाइड हिमाचली, स्पोर्ट्स, कल्चरल सर्टिफिकेट अगर आवश्यक हों, श्रेणी ईडब्लयूएस, सिंगल गर्ल चाइल्ड आदि प्रमाण पत्र और दस्तावेज जिनकी आवश्यकता हो, आदि शामिल हैं।
10 तक करवा सकते हैं फीस जमा
प्रदेश विवि ने नए सत्र में दाखिला पाने वाले छात्र-छात्राओं को तय फीस जमा करवाने के लिए दस नवंबर तक का समय दिया है। डीएस कार्यालय की ओर से जारी सूचना में साफ किया है कि पीजी सेंटर में विभिन्न कोर्स में प्रवेश पाने वाले छात्र दस नवंबर तक फीस जमा करवाकर प्रवेश ले सकेंगे।