फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया डीएलएड का परीक्षा परिणाम

Thu, 06 Feb 2020 09:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/ हमीरपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड भाग एक और दो की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इन परीक्षाओं का आयोजन नवंबर 2019 में किया गया था। उन्होंने बताया कि डीएलएड भाग एक का परिणाम 81.6 फीसदी रहा है, जबकि जबकि डीएलएड भाग दो का परिणाम 94.05 फीसदी रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डीएलएड-1 की परीक्षा के लिए 2257 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 1832 पास हुए, जबकि 333 री-अपीयर और 53 फेल हुए। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम 81.6 फीसदी रहा। उधर, डीएलएड-दो की परीक्षा में 2878 अभ्यर्थी बैठे थे, जिनमें से 2703 पास, 114 री-अपीयर व चार अभ्यर्थी फेल हुए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित परीक्षार्थी बोर्ड मुख्यालय में कार्य दिवस के दौरान परीक्षा परिणाम की जानकारी हासिल की जा सकती है। इसके अलावा परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन

जेओए का परिणाम घोषित 

वही, हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने कनिष्ठ कार्यालय सहायक पोस्ट कोड 723 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इन पदों के लिए 4133 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 2802 अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकृत हुए। लिखित परीक्षा में 1490 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, 1312 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

लिखित परीक्षा के आधार पर 27 अभ्यर्थी अगामी प्रक्रिया के लिए चयनित हुए। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि मूल्यांकन परीक्षा के बाद सात अभ्यर्थी 723001202,  723001460, 723001980, 723002104, 723002310, 723002498, 723002755 उत्तीर्ण हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें