इग्नू ने सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि बढ़ाकर 15 सितंबर तक कर दी है। पहले 31 अगस्त तक अंतिम तिथि तय की गई थी। विवि ने यह निर्णय देश में कोरोना को लेकर लगातार चल रहे लॉकडाउन को देखते हुए छात्र हित में लिया है।
इग्नू अध्ययन केंद्र कुल्लू की कोऑर्डिनेटर प्रो. सीमा शर्मा ने कहा कि विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक नामांकन या अगले सत्र में प्रवेश के लिए री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इग्नू ने चौथी बार आवेदन की तिथि बढ़ाई है। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को फायदा होगा।