राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड और जेबीटी की जून-2019 में ली गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जून-2019 में परीक्षा में डीएलएड बैच 2016-18 और 2017-19 डीएलएड पार्ट-1 का परिणाम 62.31 फीसदी रहा है। परीक्षा में 459 परीक्षार्थी बैठे थे।
इसमें 286 पास हुए हैं, जबकि 137 री-अपीयर और 17 अभ्यर्थी फेल घोषित हुए हैं। डीएलएड के 2016-18 और 2015-17 भाग-2 का परिणाम 92.8 फीसदी रहा। इसमें 1033 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठे थे। इसमें 954 परीक्षार्थी पास, 51 री-अपीयर और एक फेल घोषित हुआ है।
इसके अलावा जेबीटी 2015-17 बैच भाग-1 में एक परीक्षार्थी बैठा था। वह पास घोषित हुआ है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org में परिणाम देख सकते हैं।