शिक्षा विभाग ने प्रदेश के कॉलेजों में दाखिले लेने की तिथि को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। शुक्रवार को शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने इसके निर्देश जारी किए। सरकार ने 20 अगस्त तक दाखिलों की अंतिम तारीख तय की थी। कोरोना संकट के चलते कई विद्यार्थी निर्धारित तारीख तक दाखिले लेने से चूक गए थे। इन विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए दाखिले की तिथि को बढ़ाया गया है। इससे पहले सरकार ने 31 जुलाई तक दाखिले करने के आदेश दिए थे। इस तारीख को 20 अगस्त तक बढ़ाया गया था। अब दोबारा से दाखिलों की तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। 31 अगस्त तक फर्स्ट ईयर में विद्यार्थी दाखिले ले सकेंगे। इसके अलावा सेकेंड और थर्ड ईयर में भी रोल ऑन आधार पर दाखिले हो सकेंगे।