फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विवि जारी करेगा पीजी विषयों की दूसरी मेरिट लिस्ट

Sat, 23 Jun 2018 06:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश के लिए 25 जून को दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। इसमें विभिन्न विषयों में 20 जून तक फीस जमा करवाने के बाद रिक्त सीटों के लिए मेरिट सूची जारी की जाएगी। 

विज्ञापन


इससे पहले प्रवेश परीक्षा के आधार पर विवि ने 18 जून को पहली मेरिट सूची जारी की थी, जबकि मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को 20 जून तक का समय फीस जमा करवाने के लिए दिया गया था। फीस जमा करवाने की तिथि के बाद रिक्त सीटों को भरने के लिए विवि दूसरी सूची जारी करेगा।

शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए विवि ने एमए अर्थशास्त्र, एमए इतिहास, एमएसडब्ल्यू, एमए सोशलॉजी, एमबीए ट्रैवल्स एंड टूरिज्म, एमएससी बॉटनी, एमएससी जूलॉजी, बायोलॉजी, एमएससी इन्वायरमेंटल साइंस, एमएससी फिजिक्स, एमएससी इनफॉरमेशन एंड टेक्नालॉजी, एमएसी गणित सहित अन्य विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, वीसी प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बताया कि स्नातकोत्तर विषयों में प्रवेश के लिए विवि सोमवार को पांच बजे दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें