फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को राहत, सीयू में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

Sat, 20 Apr 2019 06:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला ने स्नातकोत्तर में प्रवेश को आवेदन करने की तिथि को तीन दिन बढ़ा दिया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब उम्मीदवार 21 की बजाय 24 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर मिलेगा। जबकि स्नात्तक, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में मेरिट आधार पर प्रवेश मिलेगा। विद्यार्थी किसी भी कक्षा में प्रवेश के लिए विवि की वेबसाइट www.cuhimachal.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विवि में प्रवेश के लिए चार अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जो आठ जुलाई को खत्म होगी। उम्मीदवार स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश के लिए 21 की बजाए 24 अप्रैल, स्नात्तक के लिए 26 मई, जबकि पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट के कोर्स के लिए पांच जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस दिन किस कक्षा के लिए परीक्षा

स्नातकोत्तर कक्षा में प्रवेश के लिए 21 मई को लिखित परीक्षा होगी, जबकि 24 मई को इसका परिणाम घोषित किया जाएगा। स्नातकोत्तर और स्नात्तक की 31 मई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। अभ्यर्थी पांच जून तक फीस जमा करवा सकते हैं।

सात जून को दूसरी मेरिट सूची, जबकि 12 जून तक फीस, 14 जून को तीसरी मेरिट सूची, 19 जून तक फीस जमा होगी। आठ जुलाई को फार्म की वेरिफिकेशन और नौ जुलाई को ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा। पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट की 10 जुलाई को मेरिट सूची जारी होगी। 

कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने बताया कि विवि ने पीजी कोर्स के लिए आवेदन करने की तिथि को 24 अप्रैल कर दिया है। विवि में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें