विश्वविद्यालय ने काउंसलिंग के देर शाम तक चलने पर आईएसबीटी तक के लिए यूनिवर्सिटी बस से छात्रों और अभिभावकों को पहुंचाने की व्यवस्था की है। एमबीबीएस, बीडीएस की इस काउंसलिंग के शेड्यूल के मुताबिक शनिवार को एचपीयू की ओर से जारी की गई स्टेट मेरिट में 51 से 300 रैंक तक रहे अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
वाहन पार्किंग सुविधा न होने से परेशान हुए अभिभावक छात्र
पहले ही दिन हालांकि सिर्फ 164 नीट पास अभ्यर्थी अभिभावकों के साथ विवि कैंपस पहुंचे थे। अधिकतर अपने निजी वाहनों से आए थे, लेकिन यहां पार्किंग न मिलने से अभिभावकों के साथ छात्र भी परेशान होते रहे।