आईआईएम सिरमौर में तीसरे दीक्षांत समारोह की धूम रही। डिग्री पाकर विद्यार्थियों की सपनों की उड़ान को पंख लग गए। इस साल दिल्ली की अंशिका गुप्ता को बैच की टॉपर रहने पर चेयरमैन गोल्ड मेडल से नवाजा गया। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु के अंबटूर के अक्षय देवपाल रहे। उन्हें डायरेक्टर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। हरियाणा के करनाल की मेधावी कनिका गुप्ता को निदेशक के सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर का विशेष मान्यता पुरस्कार मिला।
इस दौरान संस्थान के 63 विद्यार्थियों को मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह में मुख्यातिथि हीरो ग्रुप के संस्थापक एवं हीरो इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष सुनील कांत मुंजाल रहे। एमबीए की डिग्री प्राप्त करने वालों में 15 छात्राएं भी शामिल रहीं।
एमबीए की डिग्री प्राप्त करने वालों में चंद्रकांत पटेल, राहुल कुमार, अभिजीत लवलेकर, अभिनव, अभिषेक मालेकर, अदिति गोयल, अदिति प्रिया, अदिति व्यास, ऐश्वर्या व्यास, आकांक्षा सिंह, अक्षय देवपाल, अंबर साहू, अनिरुद्ध विलास, अनिरुद्ध सुनील, अंशिका गुप्ता, अनुरूपा बनर्जी, अर्जुन दीक्षित, अर्जुन पीसी, आशीष गौतम, आत्रेयी रॉय, बिनोय निनान, सृष्टि जोसेफ, दिवेश कुमार, गौरव कुमार, हर्ष कुमार, कनिका गुप्ता, करण यादव, कार्तिक पाथिविदा, कौशिक, कृष्णा कुंडू, मासूम नितिन भाई, मौलिक चौधरी, मोहित यादव, नेहा नितिन, निहार मेहता, निकिता बोराना, नितेश आनंद राव, नितिन शंकर, निवेदिता दास, प्रणौय सिंह, फुखताओ सीमा, प्रतीक वी, प्रत्यूषा तिरुमारिदी, प्रवीण कुमार, प्रिंस शर्मा, राहुल, रक्तिम, रंगनाथ, रोहित, रुचि, सनत, शिवम, कृतिकेश, वैष्णवी, विकेश, विनोद, यश श्रीकांत, सीबी, सिद्धार्थ, सौरव व शंकगो शामिल रहे।