फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निफ्ट दीक्षांत समारोह: डिग्रियां लेकर खुशी से झूम उठे छात्र-छात्राएं

Mon, 28 May 2018 01:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कांगड़ा
विज्ञापन
PIC
विज्ञापन

डिग्रियां लेने वाले विद्यार्थियों की आंखों में उनके सुनहरे भविष्य की चमक दूर से दिख रही थी। मेहनत का फल पाकर खुशी से झूम रहे थे। मौका था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) छेब के दीक्षांत समारोह का। 

विज्ञापन


डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के सभागार में मनाए गए दीक्षांत समारोह में राज्य सरकार में भाषा एवं संस्कृति विभाग की सचिव डा. पूर्णिमा चौहान ने संस्थान के छठे बैच के पासआउट हुए 138 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां बांटीं।

कड़ी मेहनत के बाद अपनी डिग्रियां लेने वाले विद्यार्थियों को चौहान ने उनके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संस्थान के डायरेक्टर इंचार्ज डा. एसके मैथ्यू ने संस्थान की गतिविधियों व संस्थान के लिए किए जाने वाले कार्यों का उल्लेख किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य का पर्यटन विभाग, हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट विभाग निफ्ट के साथ संयुक्त तौर पर काम करना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के शिल्प बाजार और हेरिटेज प्रोजेक्ट में भी निफ्ट संस्थान के छात्रों का योगदान लिया जा सकता है।

इसके लिए वे प्रयास करेंगी। उधर, शनिवार देर सांय छात्राओं की ओर से किया गया फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा।

इन्हें मिली मेहनत का फल- दीक्षांत समारोह में डा. चौहान ने बैचलर ऑफ डिजाइन विद स्पेशिलाइजेशन के 31, टेक्सटाइल डिजाइन के 26, फैशन एंड लाइफ स्टाइल एक्सेस
विज्ञापन

रीज डिजाइन के 28, फैशन कम्युनिकेशन के 28, बैचलर ऑफ फैशन टेक्नालोजी के 25 छात्रों को डिग्रियां दीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें