निफ्ट के दीक्षांत समारोह में डिग्रियां पाकर विद्यार्थियों के चेहरों की दमक देखने लायक रही। देश-विदेश में फैशन जगत की दुनिया को सजाने संवारने वाले इन होनहारों की उम्मीदों को पंख लग गए हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज के शोभा सिंह सभागार में दीक्षांत समारोह में संस्थान की डायरेक्टर जनरल आईएएस शारदा मुरलीधरन ने डिग्रियां बांटी। निदेशक सिवचरण के. मैथ्यू ने संस्थान की गतिविधियों का उल्लेख किया।
टेक्सटाइल डिजाइन में अंकिता बावलिया, अनूभा अरोड़ा, अनुकृति, अपराजिता गुप्ता, आयूषी गिलदयाल, आयूषी नागर, बृंदा चौटानी, दिव्या कुमारी, ग्रुशा चौपड़ा, गुरलीन कौर, हेज नाकी, कुमारी कल्पना, महिमा, मनीषा, मोबंग दारंग, मुस्कान सिरोहा, नवनीत प्रकाश, ओजस्वी त्यागी, प्रांजली तोमर, राखी कुमारी, शाहला कादरी, शारुल अग्रवाल, श्वेता यादव, सिदार्थ धीमान, सिमरन लोहिया, सोनीला प्रिया, सुमित कुमार, सुरभि शर्मा और स्वर्णिमा गुप्ता को डिग्रियां दी गईं।
कुनाल बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर
टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट से कुनाल को स्टूडेंट ऑफ ईयर चुना गया। निफ्ट की डीजी ने बेस्ट डिजाइन कलेक्शन के लिए मनीष बरसेल को सम्मानित किया। बेस्ट क्राफ्ट के लिए समीक्षा ठाकुर, मोस्ट क्रिएटिव कलेक्शन के लिए मानसी चौहान, डिपार्टमेंट आफ फैशन टेक्नालाजी में बेस्ट अकेडमिक परफारमेंस अवार्ड आदित्य राज्यन, बेस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट अवार्ड ऋषभ सचान व पुलकित नयन को मिला। वहीं मोस्ट इनोवेटिव ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट के लिए मयंक कुकरेजा तथा विनीत रोहिला को सम्मानित किया गया।
मोस्ट कॉमर्शियली वायबल ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट के लिए पुलकित नयन और ऋषभ सचान को चुना गया। फैशन कम्युनिकेशन में बेस्ट ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट के लिए अभीर अवस्थी, प्रोजेक्ट टू के लिए सुदीक्षा तिवारी और मोस्ट इनोवेटिव ग्रेजुएशन प्रोजेक्ट के लिए सुदीक्षा तिवारी और उभय अग्रहरि को चयनित किया गया।