फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय पर भेजना होगा सीसीए, वरना नहीं मिलेगा रोलनंबर

Tue, 25 Feb 2020 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विवि के ईयर और सेमेस्टर सिस्टम में यूजी कोर्स कर रहे छात्रों के परीक्षा परिणाम अब सीसीए एंट्री न होने के कारण नहीं लटकेंगे। इसके लिए विवि ने नई शर्त लागू की है। हर कॉलेज और इक्डोल को छात्रों सतत समग्र मूल्यांकन यानि सीसीए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के बाद अनिवार्य रूप से विवि को तय समय अवधि के भीतर भेजना होगा।

विज्ञापन


ऐसा करने पर ही परीक्षार्थी का रोलनंबर आनलाइन जेनरेट होगा। सीसीए न आने पर परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पात्र ही नहीं होगा। सीसीए के अंक आ जाने के बाद ही छात्र लिखित सेमेस्टर और ईयर सिस्टम के तहत परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा।

इसका पालन इसी सत्र से शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर विवि की ओर से सभी कॉलेजों को भी आवश्यक गाइडलाइन दी गई है। विश्वविद्यालय के इस कदम को सख्ती से लागू किए जाने के बाद पात्र परीक्षार्थी ही परीक्षा देंगे और उनके परीक्षा परिणाम समय से तैयार कर घोषित होंगे। अप्रैल माह में होने वाली ईयर और सेमेस्टर सिस्टम दोनों के इन दिनों भरे जा रहे फार्म में यह शर्त लागू कर दी गई है। 
विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि परीक्षा प्रणाली में इससे सुधार आएगा। इससे छात्रों के परीक्षा परिणाम घोषित करने में देरी नहीं होगी। सिर्फ उन्हीं परीक्षार्थियों के रोलनंबर जेनरेट होंगे जिनके समय से सीसीए कॉलेजों से विवि को मिल जाएंगे। सीसीए समय से भेजना अनिवार्य किया है। 

क्या है सीसीए 
लिखित परीक्षा के प्राप्तांक के अलावा सीसीए (कंप्रिहेंसिव कंटीन्यूस असेसमेंट) के अंक भी जुड़ते है। दोनों के जुड़ने के बाद ही परिणाम, ग्रेड और सीजीपीए मिलता है। सतत समग्र मूल्यांकन सीसीए में हाउस टेस्ट, हाजिरी, टुटोरियल, जनरल बिहेवियर, ऐकेडिमिक गतिविधियों के पांच पांच कुल तीस अंक हर छात्र को शिक्षक देता है। इसे विवि को भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें