बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर है। सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड सोलन और बिलासपुर में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 150 पदों को भरने जा रही है। इन पदों के लिए 18 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में साक्षात्कार होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनिल चंदेल ने बताया कि आवेदक की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए और दसवीं पास होना चाहिए।
न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और वजन 55 किलोग्राम होना चाहिए। चयनित युवाओं को साढे़ बारह से 14 हजार रुपये तक मासिक वेतन कंपनी की ओर से दिया जाएगा। रहने और खाने-पीने के अलावा ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, पेंशन, इंश्योरेंस, मेडिकल और दूसरी सुविधाएं भी दी जाएंगी। इच्छुक युवा 18 मार्च को सुबह 11 बजे साक्षात्कार के लिए पहुंच सकते हैं।