नैक की टीम सूबे के कॉलेजों के निरीक्षण पर आ रही है। टीम सरकारी के अलावा निजी कॉलेजों का निरीक्षण भी करेगी। निरीक्षण के बाद टीम कॉलेज को ग्रेड देगी। अभी तक सूबे के मंडी, धर्मशाला और सेंट बीड्स कॉलेज शिमला को ही ग्रेड-ए मिल सका है। प्रदेश सरकार से जारी हुई नोटिफिकेशन पर सूबे के सभी कॉलेजों ने टीम के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कॉलेजों में छात्रों को मिलने वाली सुविधा के आधार पर टीम ग्रेड देती है। मानकों पर कोई कॉलेज खरा नहीं उतरता है तो उस कॉलेज का ग्रेड कम कर दिया जाता है और मान्यता पर भी सवाल खड़े हो जाते है। बिलासपुर कॉलेज में साल 2013 में टीम ने दौरा किया था। पांच साल बाद टीम फिर से कॉलेजों के दौरे पर आ रही है।
नैक टीम के निरीक्षण की जानकारी मिलते ही कॉलेजों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई कॉलेजों को इस बार उम्मीद है कि उनका ग्रेड बढ़ सकता है। ये कॉलेज मूलभूत कमियों को दूर कर रहे हैं, ताकि निरीक्षण के दौरान टीम को किसी तरह की कमी नहीं मिले।
नैक की टीम निरीक्षण को आ रही है। ये सरकारी और निजी कॉलेजों का निरीक्षण करेगी। कॉलेजों में सुविधाओं के आधार पर टीम ग्रेड प्रदान करेगी।
- बीबी सांख्यान, प्राचार्य, बिलासपुर कॉलेज