मंडी के सुभम को दो कांस्य पदक जीतने पर दो लाख, शिमला के कुनाल सूद को एक रजत पदक जीतने पर तीन लाख, सोलन के महेश को एक रजत और एक कांस्य पदक जीतने पर 4 लाख, बिलासपुर की पूजा को एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने पर 8 लाख, चंबा के संजय कुमार को 2 स्वर्ण पदक जीतने
पर 10 लाख, सोलन के संजय कुमार को एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतने पर 6 लाख, कुल्लू के ठाकर दास को एक रजत और एक कांस्य पदक जीतने पर 4 लाख, कांगड़ा की ज्योति बाला को एक रजत और एक कांस्य पदक जीतने पर 4 लाख रुपये और कांगड़ा के राजेश को स्वर्ण पदक जीतने पर 2.5 लाख
की राशि इनाम के रूप में दी गई। स्पेेशल ओलंपिक भारत हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने बताया प्रदेश के 9 विशेष खिलाड़ी और 3 प्रशिक्षक अगले वर्ष आबुधाबी में होने जा रही विश्व स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रतियोगिता के संभावितों के रूप में चयनित किए गए हैं।