लड़कों की अंडर 19 प्रतियोगिता का दूसरा चरण एक से चार अक्तूबर तक हमीरपुर स्कूल में होगा। लड़कियों की प्रतियोगिता 10 से 12 अक्तूबर तक बिलासपुर स्कूल में होगी। लड़कों और लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता 19 से 21 अक्तूबर तक धर्मशाला स्कूल में होगी।
सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन जुब्बल स्कूल में 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक होगा। निदेशक ने बताया कि स्कूल प्रभारी द्वारा सत्यापित पहचान पत्र के बाद ही खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे।
स्कूल प्रभारियों को खिलाड़ियों के परिजनों से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी अनिवार्य तौर पर लेने होंगे। उन्होंने बताया कि प्रति खिलाड़ी को प्रति दिन 75 रुपये की डाइट दी जाएगी।
लड़कियों के साथ महिला शिक्षिकाओं का होना अनिवार्य रहेगा। खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ और समापन के दौरान मुख्य अतिथि का चयन उच्च शिक्षा निदेशक की अनुमति के बाद ही होगा।