फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को मुफ्त में कुक बनने का मौका, वजीफा भी देगी सरकार

Wed, 21 Aug 2019 01:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
food - फोटो : pixa
विज्ञापन

प्रदेश के आठवीं और दसवीं पास बेरोजगार युवा के पास बिना कोई फीस दिए कुक बनने का मौका है। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को हजारों का वजीफा भी दिया जाएगा। राज्य पर्यटन विकास निगम आठवीं और दसवीं पास बेरोजगार युवाओं को विभिन्न व्यंजन बनाने के लिए प्रशिक्षण कोर्स शुरू करने जा रहा है। केंद्र सरकार के ‘हुनर से रोजगार तक’ कार्यक्रम में प्रदेश पर्यटन विकास निगम कम पढ़े लिखे युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए मदद करेगा।

विज्ञापन


निगम अपने तीन प्रमुख होटलों में विभिन्न व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण देगा। इसके लिए इच्छुक युवाओं से कोई फीस नहीं ली जाएगी, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त करने पर वजीफा भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण केवल आठवीं और दसवीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए ही होगा। पर्यटन विकास निगम के वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षुओं को मुफ्त वर्दी, दोपहर का भोजन और उपकरण किट भी दी जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

शिमला, चायल और मनाली के होटलों में होगा कोर्स : कुमुद

पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि पर्यटन निगम के शिमला, चायल और मनाली के होटलों में आठवीं और दसवीं पास बेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्न व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को वजीफे के साथ कोर्स का सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। एचपीटीडीसी कोर्स करने वाले युवाओं को रोजगार के अवसर तलाशने और नौकरी देने में भी मदद करेगा।

पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश
पर्यटन निगम ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए किसी प्रकार की छंटनी परीक्षा का प्रावधान नहीं किया है। इसके लिए ‘पहले आओ, पहले पाओ’ की नीति पर प्रवेश मिलेगा। दसवीं और आठवीं पास युवा होटल होली डे होम शिमला, कुंजम होटल मनाली और पैलेस होटल चायल में आवेदन कर सकते हैं। पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट www.hptdc.in पर भी युवा आवेदन कर सकते हैं। 40 उम्मीदवारों के प्रवेश के बाद कोर्स शुरू कर दिया जाएगा।

1500 और 200 रुपये वजीफा 
मल्टी कुजीन कुक कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास और फूड एंड बेवरेज सर्विस कोर्स के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। मल्टी कुजीन कुक कोर्स और फूड एंड बेवरेज सर्विस कोर्स के लिए पाठ्यक्रमों की अवधि क्रमश: 500 घंटे और 300 घंटे होगी। मल्टी कुजीन कुक कोर्स के लिए 2000 रुपये और फूड एंड बेवरेज सर्विस कोर्स के लिए 1500 रुपये वजीफा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें