दसवीं और जमा दो कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 25 मार्च से शुरू होगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों सहित स्कूल प्रिंसिपलों और मुख्य अध्यापकों को पत्र जारी कर पेपर चेकिंग के लिए नियुक्त शिक्षकों को 25 मार्च से पहले रिलीव करने के आदेश दिए हैं।
संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा ने बताया कि प्रदेश के 53 मूल्यांकन केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। मूल्यांकन के कार्य में देरी न हो, इसके लिए तय समय के भीतर शिक्षकों को रिलीव किया जाए।